फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पार किया साढ़े तीन लाख का माल

Fri, 03 Jun 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर मथुरा  थाना क्षेत्र के अभनापुर मजरा गोंडा देवरिया गांव में बुधवार रात चोरों ने एक ही परिवार के दो घरों से जेवर, नकदी, बर्तन व कपड़े सहित करीब साढ़े तीन लाख का माल पार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 
विज्ञापन


रामपुर मथुरा इलाके के अभनापुर मजरा गोंडा-देवरिया गांव निवासी परिवेश कुमार का पुराना घर गांव में है, जबकि वह गांव के बाहर बने नए घर में परिवार के साथ रहता है। बताते हैं कि रात को गर्मी की वजह से घर के सभी लोग छत पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे कुछ आहट मिलने पर घर के लोग उठ गए।

दर जाने के लिए जीने पर पहुंचे, लेकिन जीने का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर परिवेश ने अपने पुराने घर में रह रहे भाइयों को फोन लगाया, लेकिन उन लोगों के फोन बंद मिले लेकिन तब तक चोर सामान समेट कर निकल भागे। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे और जीने का दरवाजा खोला।
विज्ञापन


परिवेश के मुताबिक चोरों ने पहले उसके पुराने घर में घुस और वहां से भाइयों के मोबाइल आदि पार कर दिया। उसके बाद चोर उसके नए घर में गांव के बाहर घुस गए। यहां से चोरों ने 27 हजार की नकदी, करीब तीन लाख के जेवर, कपड़े सहित करीब साढ़े तीन लाख का माल पार कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें