फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से एक लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अचलगंज। थानाक्षेत्र के गांव कोलुहागाड़ा में चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे चोरों ने एक लाख रुपये कीमत के जेवर समेत लगभग एक हजार की नगदी पार कर दी। सोमवार सुबह घर वालों ने सामान बिखरा देखा। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। कोलुहागाड़ा गांव निवासी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि रविवार रात चोर छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे। कमरे में ताला न लगा होने से चोर अंदर पहुंचे और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी लगभग एक लाख रुपये कीमत के जेवर और एक हजार की नगदी पार कर दी। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य कमरे में सो रहे थे। सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। ंखाली बक्सा छत पर मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें