बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सरायं पांडेय गांव में नकब लगाकर हुई चोरी के बाद गांव के किनारे पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के मुख्य बाजार में स्थित सुनार की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चुरा कर रफूचक्कर हो गए। मुख्य बाजार में सुनार की दुकान चलाने वाले रिंकू चंदन ने बताया कि वीरवार की सुबह उन्हें बाजार के चौकीदार ने सूचित किया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है।
जब वे पहुंचे तो दुकान में रखे सोने चांदी के गहने व नकदी गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से फिंगर प्रिंट व अन्य सबूत जुटा लिए हैं। चोरों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया गया है।