फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर ट्रक आपस में भिड़े

Wed, 22 Nov 2017 11:56 PM IST
auraiya
विज्ञापन
हाईवे पर भिड़ंत के बाद लगा जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीती रात करमपुर के सामने नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक लगातार चार ट्रक भिड़ते चले गए। जिसमें दो ट्रकों के चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। इटावा की ओर जाने वाला मार्ग बंद कर दिया गय। सर्विस रोड से वाहनों को गुजारा गया। बुधवार की दोपहर करीब आठ घंटे बाद ट्रकों को हाईवे से हटावा लेन शुरू की गई।
विज्ञापन



इटावा जनपद के लवेदी गांव स्थित ईंट भट्टे से एक ट्रक ईंट  लादकर औरैया  की तरफ  जा रहा था। आगरा की तरफ से देशी शराब की पेटियां लादकर दूसरा ट्रक अकबरपुर कानपुर देहात जा रहा था।  करमपुर के पास हाईवे पर रात करीब 12:30 बजे जैसे ही दोनों ट्रक चालकों को झपकी आ गई जिससे दोनों ट्रक भिड़ गए। पीछे वाला ट्रक टक्कर मारते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चला गया। इसके बाद कई ट्रक आकर भिड़ गए। टक्कर से एक ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना पर कोतवाली पुलिस व एनएचएआई की एंबूलेंस मौके पर पहुंची। एंबूलेंस से घायल चालक  अरशद पुत्र हलीम खां, निवासी जसौली कन्नौज, प्रमोद पुत्र चंद्रवली, निवासी सोरम थाना नवाबगंज , गाजीपुर को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में सैंफई रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद इटावा की ओर जाने वाला हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कर सर्विस रोड से गुजारा। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे की इटावा जाने वाली साइड की तीन लेनों में से दो लेनों को साफ कराया जा सका। तब कहीं वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें