फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार के सामने महिला का बैग ले भागा टप्पेबाज

Wed, 20 Feb 2019 12:21 AM IST
gaurav gaurav फतेहपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
थानेदार के सामने से एक बाइक सवार टप्पेबाज महिला का बैग मंगलवार दोपहर लेकर फरार हो गया। रोती बिलखती महिला पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने जांच कर आरोपी की तलाश के बजाय उसको टेंपो में बैठाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन


औंग थानाक्षेत्र के करचलपुर गांव निवासी श्रवण कुमार की पत्नी विनीता दोपहर को बच्चे के साथ शहर किसी रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए निकली थी। औंग कस्बे में वाहन के इंतजार में खड़ी थी। महिला को पहले चौडगरा में एक रिश्तेदार के घर जाना था। उसके बाद रिश्तेदार के साथ शहर जाना था। महिला को खड़ा देखकर बाइक सवार पहुंचे।

उसने महिला से बताया कि वह उसके पति के मित्र हैं। चौडगरा तक छोड़ देगा। महिला उस पर विश्वास कर उसकी बाइक पर बैठ गई। बाइक सवार ने महिला का बड़ा बैग आगे पेट्रोल टंकी पर रख लिया। कल्यानपुर थाने के चौडगरा कस्बे में महिला को बाइक से उतारा। बैग वापस न देकर बाइक सवार भाग निकला। थानेदार जेपी उपाध्याय पास में ही फोर्स के साथ खड़े थे। महिला चिल्लाते हुए उनके पास पहुंची लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि बैग में पांच हजार रुपये, मंगलसूत्र, कपड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने बाइक सवार की तलाश में कोई प्रयास नहीं किया। दूसरी ओर थानेदार जेपी उपाध्याय का कहना है कि महिला आई तो थी लेकिन वह कुछ ठीक से बता नहीं पा रही थी। उससे तहरीर मांगी गई है। आरोपी बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें