फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाल पर लटका मिला एमसीए के छात्र का शव

Fri, 21 Apr 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
छटीकरा में अपनी बहन के साथ किराए का मकान लेकर रह रहे एमसीए के छात्र का शव गुरुवार शाम को घर में ही पड़े लोहे के जाल से लटका मिला। युवक मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। दोनों भाई-बहन एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे। युवक अपनी तीन बहनों में इकलौता भाई था।   
विज्ञापन


फिरोजाबाद निवासी अभिषेक (23) पुत्र राकेश शर्मा एमसीए का छात्र था। उसकी छोटी बहन स्वाति (21) एमबीए की पढ़ाई कर रही है। दोनों भाई-बहन छटीकरा में पूर्व प्रधान प्रेम सिंह के भाई गुट्टल के घर में किराए पर रहते थे। गुरुवार को दोनों भाई-बहन घर से कालेज के लिए एकसाथ निकले। शाम को पांच बजे बहन कालेज से लौटकर आई। घर का दरवाजा खोलकर देखा तो भाई का शव जाल से लटका हुआ था। उसके होश फाख्ता हो गए। चीख- पुकार सुनकर मकान मालिक भी पहुंच गए।

तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। युवक की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है। मौके से कोई सुइसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टमार्टम से कुछ जानकारी मिलेगी। पुलिस ने स्वाति से पूछा तो उसका कहना है कि सुबह को साथ ही वह लोग पढ़ने जाते थे और शाम को साथ ही आते थे। अब उसका भाई पहले कैसे पहुंच गया यह जानकारी नहीं है।   
विज्ञापन


तीन बहनों का इकलौता भाई था अभिषेक 
तीन बहनों का इकलौता भाई अभिषेक पढ़ाई में काफी होशियार बताया जा रहा है। सबसे छोटी बहन स्वाति के साथ रहकर करीब एक साल से विश्वविद्यालय में एमसीए कर रहा था। उसकी बड़ी बहन मथुरा में धौलीप्याऊ में ब्याही है। पिता फिरोजाबाद में बैंक में कार्यरत हैं। बेटे की मौत की खबर पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें