फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झांसी में बेटा ही निकला कातिल, पत्थर से कुचलकर की थी मां की हत्या

Thu, 15 Nov 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी पुलिस ने 3 नवंबर कोे हुई एक महिला की मौत की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


थाना सीपरी बाजार इलाके में राजकुमारी (75) की हत्या उसके ही पुत्र ने की थी। अपने विरोधियों को झूठा फंसाने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस पड़ताल में सच सामने आने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि तीन नवंबर की रात थाना सीपरी बाजार के गांव पाडरी निवासी राजकुमारी की सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतका के पुत्र भगवानदास की तहरीर पर गांव के ही मनीराम कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, कमल कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाल व स्वॉट टीम प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी व सीपरी बाजार थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी थी। पड़ताल के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसमें घटना वाले दिन आरोपियों के एक साथ मौके पर न होना सामने आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी व वादी से कई बार अलग-अलग तरीके से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे कई कड़ियां जुड़ने लगीं। पड़ोसियों से भी पूछताछ में कई बातें सामने आईं। पता चला कि घटना वाली रात भगवान का अपनी मां राजकुमारी से घरेलू विवाद के चलते झगड़ा हुआ था। उस रात भगवानदास नशे में था। इसके बाद पुलिस ने भगवानदास को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि एक नवंबर को उसका विरोधियों से रास्ते पर झांकर रखने को लेकर विवाद हुआ था और इसी के चलते वह दुश्मनी मानने लगा था। घटना वाली रात मां से विवाद होने के बाद उसने विरोधियों को फंसाने के लिए मां के सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद सभी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली है। टीम में ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार तिवारी, राजीव यादव, शैलेंद्र सिंह, रविशंकर निराला, मनोज कुमार, सत्यपाल शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें