फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए आखिर क्यों रक्षक बना भक्षक, पुलिस वाले ने खिलाड़ियों पर दागी गोलियां

Wed, 20 Jul 2016 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोगा
विज्ञापन
डीएमसी लुधियाना में इलाजरत कबड्डी खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाघापुराना के गांव रोडे लिंक रोड पर मंगलवार देर रात को पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल परमिंदर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय दो कबड्डी खिलाड़ियों पर रिवाल्वर से गोलियां दाग कर गंभीर घायल कर दिया। दोनों घायल खिलाड़ियों लखविंदर सिंह और वरिंदर सिंह को 3-3 गोलियां लगी हैं। उनका डीएमसी लुधियाना में इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह पन्नू ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल परमिंदर सिंह निवासी गांव रोडे और घायल एक खिलाड़ी की एनआरआई रिश्तेदार गुरदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी कांस्टेबल 18 जुलाई से ड्यूटी से गैर हाजिर बताया जा रहा है। 

खिलाड़ी लखविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी वरिंदर सिंह के साथ मंगलवार रात को बाइक पर अपने गांव लंडे जा रहे थे। इस दौरान बाघापुराना-गांव रोडे लिंक रोड पर लगभग 11 बजे पुलिस लाइन में तैनात कार सवार कांस्टेबल परमिंदर सिंह ने उन पर रिवाल्वर से गोलियां दागीं। इस गोलाबारी में लखविंदर सिंह पर तीन और वरिंदर सिंह की छाती, पीठ और कंधे पर तीन गोलियां लगीं हैं। 
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल उनका दोस्त रहा है। उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था।

इस दौरान आरोपी कांस्टेबल के घायल कबड्डी खिलाड़ी की बुआ की कनाडा में रहती बहू से प्रेम संबंध होने का पता लगा तो पीड़ित ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों गुटों में रंजिश बढ़ गई। पीडित ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें कई बार धमकी भी दी थी। पीड़ित घायल ने अपनी एनआरआई रिश्तेदार महिला पर 20 लाख की सुपारी देने का भी आरोप लगाया है। दोनों कबड्डी खिलाड़ी लखविंदर सिंह और वरिंदर सिंह कनाडा में कई मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें