फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बर्बाद होने से किसान को सदमा, मौत

Thu, 15 Mar 2018 11:08 PM IST
फसल बर्बाद होने से किसान को सदमा, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारा (महोबा)।
विज्ञापन

 विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम भरवारा में फसल बर्बाद होने से परेशान एक किसान की सदमे से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के मुखिया की मौत से पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस और लेखपाल ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल की।

ग्राम भरवारा निवासी कुंवर लाल साहू (42) के पास ग्राम घंघौरा में एक एकड़ जमीन है। भूमि दूसरे गांव में होने के चलते कुंवर लाल ने अपनी जमीन आठ हजार रुपये में दूसरे किसान को बलकट पर दे दी थी और गांव में 20 हजार रुपये की पांच बीघा भूमि बलकट में लेकर गेहूं की फसल बोई थी। एक माह पहले भारी ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हो गई। बची फसल अन्ना मवेशी चट कर गए। जिससे किसान को खाद बीज का पैसा निकलना भी मुश्किल नजर आ रहा था।
विज्ञापन

बुधवार की रात कुंवर लाल खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था। गुरुवार की सुबह अटैक पड़ने से जमीन पर गिर पड़ा और मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी राज कुंवर ने बताया कि फसल बर्बाद हो जाने और दो जवान बेटियों के हाथ पीले करने की चिंता पति को सता रही थी।  सूचना पर लेखपाल रामदास यादव ने मौके पर पहुंच जांच की और परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। 

ग्राम प्रधान हीरालाल राजपूत ने बताया कि ओलावृष्टि से कुंवर लाल साहू की फसल बर्बाद हो गई थी। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। उसे परिवार के भरण पोषण की चिंता भी सता रही थी।
एसडीएम कुलपहाड़ राजेश यादव ने गांव पहुंच मृतक के पिता से जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि मृतक पर किसी प्रकार का कोई कर्ज नही है। ओलावृष्टि का मुआवजा भी दिया गया है। 
विज्ञापन


 इनसेट
दो जवान बेटियों की शादी की थी चिंता
मृतक कुंवरलाल साहू के चार पुत्रियां और एक पुत्र है। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि ममता (18) और क्रांति (16) की शादी की चिंता मृतक को सता रही थी। सबसे छोटे इकलौते पुत्र अनिल का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार के मुखिया की मौत से पत्नी राजकुंवर के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें