फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खनन माफिया ने की फायरिंग, दहशत

Tue, 08 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के करारी घाट में अवैध बालू का खनन किया जा रहा। खनन माफिया के दर्जनों ट्रैक्टर बालू भरकर एक साथ किसानों के खेतों से निकलते हैं। जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही हैं। इसका विरोध करने पर स्थानीय ग्रामीण के घर आकर आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर असलहे लहराए और धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन



   करारी निवासी राज कुमार पुत्र राम लाल ने मंगलवार को अपर एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसका खेत नदी किनारे है। जहां से आए दिन बालू की अवैध खनन कर दर्जनों ट्रैक्टरों एक साथ खेतों से निकलते हैं। जिससे खेत मेें बोई चना, सरसों की फसल नष्ट हो रही है।

बीती रात सोमवार को ट्रैक्टर निकलने से रोक दिया तो बालू खनन  कराने वाले आधा दर्जन असलहाधारी लोग उसके घर आ गए। और परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौज कर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। यह देखकर पीड़ित ने भागकर किसी तरह से जान बचाई।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि रोक के बावजूद लगातार कई दिनों से अवैध बालू का खनन किया जा रहा है। जिससे नदी के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। कार्रवाई न होने माफियाओं के हौैसले बढ़े हुए हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीड़ित ने बताया कि शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं आई।

इस मामले में भरतकूप के चौकी सह प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। अपर एसपी अशेाक कुमार ने बताया कि वह खुद क्षेत्र में जाकर घटना की जानकारी करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें