फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडी लगा योग करने गए पार्क, चोरों ने घर से उड़ाए गहने

Sat, 25 Jun 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
आर्य नगर में योग करने पार्क गए एक व्यक्ति का घर चोर खंगाल ले गए। वारदात शनिवार तड़के उस समय हुई जब पीड़ित घर में कुंडी लगाकर पार्क में गया था। जब वह लौटा तो घर में अलमारी में रखे गहने गायब मिले। इस संबंध में पीड़ित के बेटे की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में आर्य नगर निवासी पवित्र कुमार ने बताया कि उनकी क्षेत्र में ही किराने की दुकान है। उनके पिता प्रतिदिन योग के लिए पार्क में जाते हैं। इस कारण वह बाहरी गेट की केवल कुंडी लगा देेते हैं, जो कि आसानी से खुल जाती है। वह शनिवार सुबह भी कुंडी लगाकर योग करने पार्क में गए थे। परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। इसी बीच चोर घर में घुस गए और अलमारी से पवित्र के माता-पिता की दो सोने की चेन, तीन अंगूठियां, कानों की बालियां सहित अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। जब सुरेंद्र वापस आए तो उन्हें वारदात के बारे में पता चला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें