फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी का नौकर ढाई करोड़ लेकर गायब

Wed, 06 Jun 2018 01:28 AM IST
jhansi
विज्ञापन
administration - फोटो : sample
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। कोतवाली इलाके में रहने वाले सराफा कारोबारी राजू कमरया का नौकर ढाई करोड़ रुपये लेकर भाग गया। जिस पैसे को लेकर नौकर भागा है, उसे बैंक में जमा करने की तैयारी थी। रकम गायब देखकर सभी के हाथ- पैर फूल गए। आनन- फानन में नौकर की तलाश की गई। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में नौकर गली में तेजी से भागता हुए नजर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।  
मोहल्ला डरू भौंडेला निवासी सराफा कारोबारी राजू कमरया के यहां बड़ागांव गेट बाहर मास्टर कॉलोनी निवासी पंकज नौकर है। मंगलवार को कारोबार से एकत्रित हुई रकम को घर पर लाकर रख दिया गया। इस रकम को बैंक में जमा करने के लिए एक और नौकर का इंतजार किया जा रहा था। इसी बीच मौका पाकर पंकज बैंक में जमा करने के लिए रखे ढाई करोड़ रुपये और लैपटॉप लेकर भाग निकला। कुछ देर बाद राजू के भाई कैलाश कमरया अंदर पहुंचे तो रकम गायब देखकर होश उड़ गए। आनन- फानन मेें नौकर की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

व्यापारी व कर्मचारियों ने नौकर के घर पहुंचकर तलाश की। इसके बाद मोबाइल से संपर्क साधा, लेकिन मोबाइल बंद आने पर शक हुआ। राजू कमरया ने इसकी जानकारी एसएसपी विनोद कुमार सिंह और एसपी सिटी देवेश पांडेय को दी। इस पर एसपी सिटी देवेश पांडेय, कोतवाल व स्वॉट टीम प्रभारी उमेश चंद्र पांडेय ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तलाशने पर उक्त नौकर हाथ में लेपटॉप व थैले में रकम ले जाते तेजी के साथ भागते नजर आया। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए दबिश देना शुरू कर दी है। उसकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई हैं। नौकर के करीबियों से पूछताछ की जा रही है।

चार युवक इकट्ठी करते हैं रकम
सराफा कारोबारी राजू कमरया व उनके भाई कैलाश कमरया के सभी कारोबारों की रकम चार नौकर प्रतिदिन जमा करते हैं। इसके बाद दो से तीन दिन के भीतर रकम बैंक में जमा की जाती है। सोमवार के रकम एकत्रित होने के बाद दोपहर के बाद बैंक में जमा होनी थी। इससे पहले रकम जमा होती, नौकर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


अपहरण के बाद आए थे चर्चाओं में
बीते 28 जुलाई 2017 को सराफा कारोबारी राजू कमरया व उनके साथी का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद भी कर लिया था। इस घटना के बाद से ही राजू कमरया चर्चाओं में आए थे।

पकड़ा जाएगा नौकर
रकम लेकर भागने वाले नौकर की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही नौकर पुलिस की गिरफ्त में होगा।
- देवेश पांडेय, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें