दोपहर के समय एक गार्ड और एक ऑटो चालक के बीच कहासुनी हो गई। गार्ड इस कदर गुस्साया कि उसने बंदूक निकालकर तान दी। फिर जो हुआ उसके गवाह शहर के लोग बने।
दरअसल, जयपुर के किशनपोल बाजार में आज दोपहर के समय दो लोगों को कहासुनी हो गई। एक बैंक की वैन और एक ऑटो की हल्की सी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो चालक और कैश वैन में तैनात सिक्यूरिटी गार्ड के बीच तू तू-मैं-मैं हो गई।
गार्ड गुस्साया हुआ था। उसने अपनी बंदूक निकालकर तान दी। बंदूक की नाल ऑटो चालक के पेट पर लगा दी और उसे वहां से चले जाने के लिए धमकाने लगा। मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और मामला शांत करवाया।