फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसलमेर में दो पर्यटक बसों पर पथराव, चालक की सूझबूझ यूं आई काम 

Sun, 16 Apr 2017 02:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पर्यटक बसों पर पथराव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में रविवार अलसुबह दो अलग—अलग जगह पर आपराधिक वारदात की नियत से अज्ञात बदमाशों ने दो पर्यटक बसों पर पथराव कर दिया। 
विज्ञापन


हालांकि इसमें एक यात्री को मामूली चोंटे आई। लेकिन दहशत फैल गई। पत्थरबाजी से बस के कांच टूट गए। अहमदाबाद से जैसलमेर को चलने वाली बस सवेरे फतेहगढ़ उपखण्ड मुख्यालय के पास पहुंची। जहां अज्ञात उत्पातियों ने पर्यटक बसों पर पथराव कर दिया। इससे एकबारगी यात्रियों में दहशत फैल गई। 

बस ड्राइवर ने हौंसला दिखाते हुए पथराव के बीच बस को नहीं रोका और बस को हाइवे के नजदीक देवीकोट पुलिस चौकी पर ले गया। 

पत्थरबाजी की दूसरी घटना भी फतेहगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में हुई। खुहड़ी गांव से बाड़मेर के बीच चलने वाली बस पर भी उत्पातियों ने पथराव कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस थाना सांगड में मुकदमा दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें