फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने तलब किए कई थानाध्यक्ष

Fri, 28 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
वापस जाते ललपुरा थानाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीआई ने अवैध मौरंग खनन मामले में  पुलिस पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। टीम ने गुरुवार को कई थानाध्यक्षों को तलब किया। इस कारोबार से जुड़े पुराने एवं नए लोगों से भी पूछताछ की। टीम से जुड़े सूत्रों की मानें तो कारोबारियों से हुई पूछताछ में खनन से जुड़े कई अहम जानकारी मिली है।
विज्ञापन



मालूम हो कि हमीरपुर में सीबीआई की टीम डेरा डाले हुए है। टीम ने गुरुवार को कारोबार से जुड़े लोगों और शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की। कारोबार से जुड़े रहे अरुण कुमार दुबे व जालौन जनपद के सोनू यादव से टीम ने कई खदानों के पट्टे के बारे में जानकारी ली। पत्यौरा गांव में अवैध रूप से डंप मौरंग के  मामले में महोबा निवासी राकेश सोनी से पूछताछ की। वहीं शिकायतकर्ता भुलसी निवासी विजय बहादुर ने सीबीआई को शिकायती पत्र देकर खेत में पड़ी मौरंग का अवैध खनन करने की जानकारी दी।


इसी तरह टीम ने ललपुरा थानाध्यक्ष मोहम्मद अली, चिकासी थानाध्यक्ष धर्मराज सिंह, कुरारा थानाध्यक्ष केदार नाथ सिंह को तलब किया। ये लोग फाइलों के साथ टीम से मिलने पहुंचे। हालांकि इनसे विस्तृत पूछताछ नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष ललपुरा मोहम्मद अली ने बताया कि सीबीआई टीम ने 18 अप्रैल 2009 को बेतवा नदी के सहुरापुर घाट में नहाते समय डूबने वाले अंकित (15) और कौशल (14) की मौत मामले में जानकारी ली। दोनों बच्चों की मशीनों से खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हुई थी। टीम ने इसी प्रकरण में दर्ज एफआईआर के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें