फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अफसर की पत्नी की चेन तो लूटी, लेकिन हाई पॉवर बाइक छोड़ भागे बदमाश

Fri, 18 Aug 2017 01:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bike loot - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मार्निंग वॉक पर निकली एक पुलिस अफसर की पत्नी को बाइक सवार चेन स्नेचरों ने आज अल सवेरे निशाना बनाया। छीना झपटी के दौरान गिरने से चेन स्नेचिंग की शिकार महिला के कंधे में फ्रेक्चर  भी हो गया।
विज्ञापन


यह वारदात राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुई। मालवीय नगर निवासी आरपीएस अफसर हीरालाल सैनी की पत्नी आज सुबह जेएलएन मार्ग पर मार्निंग वॉक पर निकली थी। वॉक के दौरान मिहला जेनपेक्ट आॅफिस के सामने पहुंची, तभी ये घटना घट गई।

पुलिस के अनुसार बदमाश हाई पावर बाइक पर सवार होकर आए थे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने चेन तोड़ने के लिए जैसे ही पुलिस अफसर की पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर, तो महिला ने साहस दिखाते हुए चेन को कसकर पकड़ लिया और वह बदमाशों से भिड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बदमाशों को हाई पावर बाइक छोड़ कर भागना पड़ा

demo pic - फोटो : Demo pic
भिड़ने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में महिला के साथ बदमाशों की बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस कारण बदमाशों को बाइक छोड़कर भागना पड़ा, लेकिन महिला के गिरने से उसकी हड्डी टूट गई।

वारदात की सूचना मिलने पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल वारदात की शिकार पीड़िता को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके कंधे में फ्रेक्चर आया है। इलाज जारी है।

पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें