फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में शराब पीकर हवलदार से भिडना पड़ा मंहगा, पहुंचे जेल

Thu, 30 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
वाहन दुर्घटना के मामले की जांच की जानकारी लेने के दौरान शराब पीकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। हवलदार के बयान पर बिलासपुर थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज करे दो को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया। कापड़ीवास रेवाड़ी का रहने वाला सतवीर अपने साथी भिवानी निवासी सचिन के साथ मंगलवार को बिलासपुर थाने आया हुआ था। दोनों ने शराब पी रखी थी।

वह एक वाहन दुर्घटना के दर्ज मामले में चल रही जांच की जानकारी लेने आये थे। आरोप है कि दोनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। जब उनको थाने से बाहर कर दिया गया तो वहां पर भी हंगामा करने लगे। हवलदार संजीव के बयान पर बिलासपुर थाना पुलिस ने दोंनो के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दोनों को मेडिकल चेकअप भी कराया है। छानबीन के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें