ये एक ऐसा साइको किलर है, जिसने पहले अपने मां-बाप की हत्या की, बाद में प्रेमिका की। हत्या के बाद मन न भरा तो और बेरहम हो गया। घटना भोपाल की है और ये खूनी खेल एक हाइप्रोफाइल हत्याकांड की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है।
ये सनकी किलर अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन रिेलेशनशिप में रहा करता था। लेकिन झगड़ों की दस्तक के बाद इसने खूनी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया और रिश्तों को तार तार कर दिया।
खून की होली खेलने वाले सनकी उदयन दास ने जिस तरह सनसनीखेज मर्डर किए हैं उसे जानकर पुलिस भी दंग रह गई है। जबकि इलाके में रहने वाले लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। आईए आपको बताते हैं इस केस से जुड़े पांच सनसनखेज खुलासे...
विज्ञापन
माता-पिता की रोक-टोक से था परेशान
2 of 6
सबसे बड़ा ये सच सामने आया कि उदयन ने अपने माता-पिता को भी नहीं बख्शा था क्योंकि वो उनका भी कत्ल चुका था। भोपाल पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की माता-पिता के घर छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंची। घटनास्थल पर पुहंची पुलिस ने उदयन के निर्देशों पर उस जगह की खुदाई करनी शुरू कर दी।
इस दौरान काफी देर बाद पुलिस ने करीब पांच फुट नीचे कंकालों को बरामद किया। बताया जा रहा है कि उसने माता-पिता का कत्ल करने के बाद उनकी लाशों को घर के गार्डन में दफन कर दिया था। दोनों कंकालों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पांच फुट नीचे कंकालों को बरामद किया
3 of 6
- फोटो : hindustan times
उदयन ने बताया कि उसके माता-पिता हर चीज के लिए रोका करते थे। इसमें सबसे ज्यादा वो फिजूलखर्ची के लिए रोके जाने से खासा परेशान था। इसी वजह से उसने दंपत्ति को मौत के घाट उतार दिया। उसने इस घटना को अंजाम साल 2010 में दिया था, जहां उसने पहले माता को मारा था। थोड़े दिनों बाद उसने अपने पिता को भी खत्म कर दिया। लाशों को दफनाने के बाद उसने मकान को बेच दिया और प्रेमिका के साथ रहने के लिए वो भोपाल आ गया।
प्रेमिका को भी कर चुका है दफन
4 of 6
वो चबूतरा जहां किया था प्रेमिका को दफन
- फोटो : hindustan times
बता दें कि इस सनकी किलर के खूनी मंजर का खुलासा तब हुआ जब उसकी प्रेमिका के कत्ल का सच सामने आया। उदयन ने अपने साथ लिव इन में रहने वाली प्रेमिका का भी कत्ल करके उसे कमरे में ही दफन कर दिया था। उसने प्रेमिका की कब्र पर चबूतरा बना दिया था और इसके पास किसी को भटकने भी नहीं देता था।
विज्ञापन
मारने के बाद उसी चबूतरे पर करता था कॉलगर्ल से सेक्स
5 of 6
हत्याकांड के आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने पत्नी की हत्या कर के उसके शव को घर में ही दफना दिया था। बाद में क्रब को चबूतरे के रूप में तब्दील करा दिया था। यही नहीं वह अकसर ही अपने आवास पर कॉलगर्ल्स को बुलाता था और पत्नी की सिमेंटेड कब्र पर ही उनसे सेक्स करता था। इतना ही नहीं वो लाश की बदबू से बचने के लिए वह पत्नी की कब्र पर परफ्यूम छिड़ककर कॉलर्गल्स से संबंध बनाता था।
अमेरिका जाने की बजाय प्रेमी के साथ रहने लगी थी लिव इन में
6 of 6
प्रेमिका आंकाक्षा की पहली बार उदयन से मुलाकात 2007 में हुई थी। फेसबुक पर दोनों की मित्रता बढ़ी और धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। मां-बाप ने बेटी को अमेरिका नौकरी करने के लिए भेजा था, लेकिन वो हवाई अड्डे से उदयन के पास भोपाल आ गई। वो यहां लिव इन में रहने लगी, लेकिन दोनों में झगड़े शुरू होने लगे। अपने माता-पिता को मौत के घाट उतार चुके सनकी ने प्रेमिका का मुंह भी दिसंबर के पहले हफ्त में हमेशा के लिए बंद कर दिया।