फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिबियापुर में दबंगई, मारपीट-फायरिंग में तीन घायल

Tue, 02 Oct 2018 01:04 AM IST
Auraiya

सार

पांच नामजद व पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
मौके पर जांच पड़ताल करते थानाध्यक्ष दिबियापुर जितेंद्र कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया। दिबियापुर के बेला रोड स्थित रामगढ़ तिराहे पर सोमवार को दिन दहाड़े दो दर्जन असलहाधारियों ने एक युवक को जमकर पीटा। युवक को पिटता देख बचाने पहुंचे लोगों पर दबंगों ने फायर झोंक दिए। दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। मारपीट और गोली लगने से घायल तीनों लोगों को सीएचसी दिबियापुर से सौ शैय्या जिला अस्पताल, फिर वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पांच नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के बेला रोड पर रामगढ़ तिराहे पर ग्राम उमरी निवासी रामबाबू बाथम (17) पुत्र नरेश चंद्र सोमवार सुबह फफूंद जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए आ रहे कलक्टरी रोड दिबियापुर निवासी ईशू यादव ने उससे किनारे हटने को कहा। इससे दोनाें में कहासुनी होने लगी। ईशू यादव ने अपने कुछ साथियों को सूचना देकर बुला लिया। ईशू के साथी लाठी-डंडों व असलहों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर रामबाबू को लाठी-डंडों, लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।
युवक की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस पर दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी। सिलाई का काम करने वाले नहीम अली (22) पुत्र सगीर अहमद निवासी असेनी के बाएं हाथ में गोली लगी। वहीं जनरल स्टोर चलाने वाले शिवा (17) पुत्र सुरजन सिंह निवासी झपटियापुर दिबियापुर के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद सभी बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। दिबियापुर थाना पुलिस ने तीनोें घायलों नदीम टेलर्स, शिव राजपूत व रामबाबू बाथम को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उक्त घायलों को सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में तीनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद चिंताजनक हालत में सैफई रेफर कर दिया गया है। दिबियापुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि झगड़े के पीछे कोई कारण स्पष्ट नहीं समझ में आ रहा है। मारपीट व फायरिंग करने वाले युवक बवाली किस्म के हैं। तहरीर पर कलक्टरी रोड दिबियापुर निवासी ईशू यादव, हरी सिंह की मडै़या दिबियापुर निवासी प्रांशू यादव, संदीप यादव व अंकित यादव, सहायल रोड निवासी मंजीत यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पांच अज्ञात भी जोड़े गए हैं। गोलीकांड के बाद से कसबे में भय का माहौल है। सीओ सिटी श्यौदान सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही वह खुद मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। आरोपी ईशू यादव को उसके घर की छत से भागते समय गिरफ्तार किया गया। उससे एक तमंचा भी बरामद हुआ है। सभी आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें