फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों की भूख में अपने साथी को गंगाराम ने खिला दी जहरीली खीर, फिर ले उड़ा 11 लाख

Sat, 17 Sep 2016 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के चमनगंज इलाके में पैसों की भूख में एक व्यक्ति ने अपने ही साथी को जहरीली खीर खिलाकर मार डाला। मामला भन्नापुरवा का है जहां दाल मिल से 11 लाख रुपए उड़ाने के चक्कर में वारदात को अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी के बाद गंगाराम ने अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को बताया घटना वाली रात उसके सिंहपुर निवासी चार साथी मिल में आए थे। उन्होंने अलमारी तोड़कर रुपए उड़ाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने गंगाराम के अलावा उसके एक और साथी को भौंती के पास से पकड़ा है। बता दें कि दो दिन पूर्व मिल में ही काम करने वाले गंगाराम ने अपने साथी कैलाश को खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया था। इसके बाद अलमारी से 11 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। मिल मालिक मुरलीधर कुकरेजा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

सूत्रों की माने तो गंगा को चमनगंज पुलिस ने दिल्ली से उसके साढ़ू के घर से पकड़ा है। गंगा का कहना है कि रुपये उसने नहीं बल्कि उसके साथियों ने उड़ाए हैं। पुलिस ने गंगा की निशानदेही पर वारदात में शामिल उसके एक और साथी को उठाया है। अब पुलिस कैश बरामद करने के लिए फरार तीन साथियों की तलाश में जुटी है। दूसरी ओर थानाध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं, जल्द खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें