फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा किसान की खेत के नजदीक की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 19 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराो
विज्ञापन
जिले के गांव जलालपुर प्रथम में एक युवा किसान की खेत के नजदीक ही पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावर स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे। शव को शवगृह में रखवा दिया है। सनौली थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार जलालपुर-प्रथम निवासी अनिल उर्फ रिंकू (28) पर उसके खेत के नजदीक स्कार्पियो सवार लोगों ने हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई। भाई राजेंद्र रावल ने बताया कि अनिल उर्फ रिंकू खेती करता था। उनका खेत सनौली स्कूल से बापौली रोड पर है। वह सामान्य दिनों की तरह रविवार शाम को भी खेत पर गया था।

वह देर शाम को वहां से घर आ रहा था। खेतों के नजदीक स्कार्पियो में सवार कुछ लोग आए और उस पर डंडों, बिंडो से हमला कर दिया। हमले में अनिल उर्फ रिंकू बुरी तरह से घायल हो गया। पास मेें काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना उन्हें दी। वे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रिंकू को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी गर्दन और हाथ बुरी तरह से टूटे गए थे। थाना सनौली पुलिस सूचना मिलते ही गांव में पहुंची। वहां से परिजनों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजनों के अनुसार अनिल उर्फ रिंकू दो भाई और एक बहन थे। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

पुलिस को रविवार देर शाम जलालपुर गांव के नजदीक एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस मामले में जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दीपक कुमार, प्रभारी, थाना सनौली, पानीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें