फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूअर के हमले में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
हमला
विज्ञापन
 कप्तानगंज थाने के राजाजोत कला गांव में जगंली सूअर के हमले में घायल एक बुजुर्ग की मौत हो गई। राजाजोत कला गांव निवासी सुभाषचन्द्र पांडेय के चाचा 65 वर्षीय महेश दत्त पाण्डेय सोमवार सुबह छह बजे गांव के सिवान में गये थे।
विज्ञापन


वापस आते समय जंगली सूअर ने उन पर हमला बोल दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते सूअर ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गंभीर हालत में उन्हें परिवार के लोग पहले सीएचसी कप्तानगंज ले गये।

हालत नाजुक होने के कारण डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद जब उनकी हालत कोई सुधार नहीं हुआ तो डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय चिनहट के पास उनकी मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें