फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांता शर्मा अपहरण और हत्या का मामला अपडेट

Fri, 01 Apr 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
कांता शर्मा अपहरण और हत्या का मामला - फोटो : bureau
विज्ञापन
बीएसएफ के रिटायर्ड अधिकारी की बेटी कांता के अपहरण व मर्डर केस में पुलिस ने भोलू को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर दोबारा से रिमांड लेकर पूछताछ की है। सिटी पुलिस ने पूंडरी के प्रवीन व बहुअकबरपुर निवासी भोलू उर्फ अमित उर्फ राजेश को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया है कि आमने सामने सामना होते ही भोलू ने पूरी वारदात कबूल कर ली। वह शुरू से लेकर अंत तक दोनों युवकों के साथ था। पुलिस दोबारा शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


आसानी से नहीं खुला भोलू
पुलिस ने बताया कि भोलू पेशे से अपराधी है। वह बार बार पुलिस को गुमराह कर रहा था। प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाने के बाद उसे सीआईए टू लेकर जाया गया। वहां जाते ही उसने सारे राज उगल दिए। इसके बाद उसने निशानदेही भी करवाई।

भोलू से करवाई निशानदेही
पुलिस ने बताया है कि भोलू को जींद के रोझणा गांव में जहां फाइनेंसर कांता को मकान में रखा गया था वहां की निशानदेही के लिए ले जाया गया था। इसके बाद उसे सिवाना माल गांव में जहां गोली मारकर उसका मर्डर करने के बाद डेडबॉडी जूई नहर में डाली गई थी उस स्थान की निशानदेही करवाई गई।
विज्ञापन


सेक्टर 1-4 में जहां उसे गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया था। अभियुक्त ने उसकी भी निशानदेही करवाई है। मिलगेट चौकी इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया है कि इस मामले में मास्टर माइंड एक तरह से भोलू ही है जिसने इस पूरे मामले की प्लानिंग की थी।

चाचा के घर आने जाने के दौरान हुई पहचान
पुलिस ने बताया है कि रोहतक का भोलू शिव नगर स्थित अपने चाचा के घर आता जाता था। इसी दौरान उसने कांता का नाम सुना था। फाइनेंसर कांता भी इस धंधे में कई बार उसकी सहायता लेती थी। इसी विश्वास पर वह उस दिन उसके फोन पर सेक्टर 1-4 में चली गई थी।

यह था मामला
19 मार्च को फाइनेंसर कांता शर्मा का सेक्टर 1-4 से अपहरण हो गया था। कांता शर्मा की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उनसे 20 लाख रुपये कि फिरौती मांगी है।

भोलू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई है। भोलू ने सारी वारदात कबूल ली है। उसे एक दिन के रिमांड के बाद दोबारा शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रहलाद सिंह, एसएचओ सिटी थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें