दादर में अपनी गर्लफ्रेड को खोने की खबर मिलने के बाद एक आशिक ने शुक्रवार ऐसा ड्रामा किया कि इलाके में मौजूद हर शख्स दंग रह गया। 14 स्टोरी अमैया आनंद सीएचएस में रहने वाली 17 साल की लड़की सोनाली पेंधारे ने सुसाइड की कोशिश।
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि तभी एक शख्स के बिल्डिंग से कूदने की खबर सामने आई। 39 साल के शादीशुदा शख्स का नाम गणेश खेर है।
वो बिल्डिंग की 11 मंजिल पर लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी दमकल केंद्र को दी। बचाने के बाद उससे पूछा गया कि बीवी और बच्चों के साथ सब ठीक होने के बावजूद वो खुद को खत्म क्यों कर रहा था। गणेश ने बताया कि उसे सोनाली के खत्म हो जाने की खबर मिली। इस गम को वो बर्दाश्त नहीं कर पाया और खुद को खत्म करने चल दिया।