अतिरिक्त दहेज में बाइक की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। विवाहिता के पिता ने प्रताड़ना के बाद पुत्री को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुरालीजनों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के गांव कन्हों पुर्वा प्रसाद निवासी राजू पुत्र बाबू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी सपना की शादी रजुआमऊ निवासी दलवीर पुत्र हरनाम के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक की डिमांड करने लगे। उसने और दहेज दे पाने में असमर्थता जताई। इस पर बेटी के साथ मारपीट की जाने लगी।
ससुरालीजनों ने बेटी को गायब कर दिया। वह बेटी की तलाश में भटक रहा है। ससुरालीजन कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस ने दलवीर, आलोक सहित पांच ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।