फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डिग्री मामले में मानव भारती विश्वविद्यालय का मालिक गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2020 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मानव भारती विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री मामले में मालिक राजकुमार राणा की अंतरिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद सोलन पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। एएसपी डा. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार केके सिंह को गिरफ्तार किया था। फर्जी डिग्रियों का मामला इसी वर्ष मार्च में सामने आया था। फर्जी डिग्री की एक शिकायत हरियाणा की एक महिला ने पुलिस थाना धर्मपुर में करवाई थी।

विज्ञापन


हालांकि कई मामले इससे पहले भी आए थे, लेकिन जांच में ढील के चलते बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। हरियाणा की महिला की शिकायत के बाद हिमाचल पुलिस ने एक एसआईटी गठित की और मामले की छानबीन के आदेश दिए। पुलिस टीम ने जांच शुरू की तो पुलिस को सैकड़ों फर्जी डिग्रियों के दस्तावेज मिले। विश्वविद्यालय परिसर में ऐसे भी दस्तावेज मिले, जिनमें अलग-अलग तरह की रजिस्ट्रेशन और कई अहम दस्तावेज मिले। पुलिस के अनुसार यहां पढ़ाने वाले अधिकतर स्टाफ में वही लोग शामिल रहे हैं, जो यहां पढ़ाई कर रहे थे और कुछ कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें