फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: लोहारू एसडीएम के सरकारी वाहन में लगी आग, सवार थे अधिकारी, देखते ही देखते आग का गोला बनी गाड़ी, Video

Sun, 15 Jun 2025 03:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर

सार

लोहारू एसडीएम की सरकारी गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त एसडीएम भी कार में सवार थे। गनीमत रही कि आग लगने से पहले चालक और एसडीएम कार से नीचे उतर गए थे। 
विज्ञापन
गाड़ी में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कलानौर 152डी के नजदीक गोल चौराहे पर लोहारू एसडीएम की सरकारी गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगने से गाड़ी जलकर खाक हो गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय गाड़ी में एसडीएम सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीबन 1 बजे के आसपास रोहतक भिवानी मार्ग पर 152डी के गोल चौराहे पर अचानक गाड़ी में धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई और जलकर खाक हो गई। 

विज्ञापन


लौहारू एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि वह रोहतक कमिश्नर से मुलाकात कर के वापस लौट रहे थे। तभी कलानौर नजदीक खैरडी मोड़ पर अचानक से उनकी सरकारी बलेरो गाड़ी का एसी काम करना बंद कर गया। तभी अचानक गाड़ी के बोनट से धुआं निकलने लगा। जब ड्राइवर ने बाहर निकल कर देखा तो गाड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में गाड़ी से बाहर निकले करीबन 2 मिनट में गाड़ी जलकर धुआं धुआं हो गई। वहीं मौके पर डायल 112 ने पहुंचकर गाड़ी की आग पर काबू पाने की कोशिश की व आस पास के लोगों ने आग बुझाने में मदद की। हादसे में गाड़ी का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा जल कर खाक हो गया। वही फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक पहुंची तब तक गाड़ी जल चुकी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें