फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक पार्सल कंटेनर में तस्करी की जा रही थी 50 लाख रुपए की शराब

Mon, 20 Mar 2017 02:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
हरमाड़ा थाने के दौलतपुरा चौकी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
कथित डाक पार्सल के कंटेनर में छिपाकर तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही लाखों रुपए की अवैध शराब को जयपुर पुलिस ने सोमवार सुबह पकड़ लिया। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी क्राइम डॉक्टर विकास पाठक और डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता के निर्देशन में सीआईयू टीम और हरमाड़ा थाने के दौलतपुरा चौकी पुलिस ने की। कंटेनर में करीब अवैध शराब के 13 सौ कार्टन छिपा कर रखे थे। जिसमें मैकडॉवल्स, रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टेग, मैजिक मूवमेंट, रेलूशन व अन्य ब्रांड की शराब की बोतलें भरी थी।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि जब्त की गई अंग्रेजी शराब की बाजार कीमत करीब 50 लाख से ज्यादा आंकी जा रही है। डीसीपी क्राइम विकास पाठक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कंटेनर ड्राइवर नवरंग है, जो कि अलवर जिले के बहरोड़ तहसील का रहने वाला है। वह हरियाणा के महेंद्रगढ़ से अवैध शराब के कार्टन एक कंटेनर में भरकर गुजरात के लिए रवाना हुआ था। बंद कंटेनर के पीछे बड़े अक्षरों में डाक विभाग पार्सल लिखा था। ताकि नाकाबंदी के दौरान पुलिस को शक नहीं हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तब टीम के प्रभारी सबइंस्पेक्टर धर्मसिंह, एएसआई राजेश शर्मा, हैडकांस्टेबल द्वारकाप्रसाद, पुरुषोत्तम, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह की टीम अजमेर—दिल्ली एक्सप्रेस हाइवे पर दौलतपुरा टोलनाके पर पहुंची। वहां हरमाड़ा थाने के दौलतपुुरा चौकीप्रभारी सबइंस्पेक्टर राकेश ख्यालिया की टीम के साथ मिलकर नाकाबंदी करवाई और कंटेनर को पकड़ लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें