लूटपाट के बाद बिखरा सामान व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
कानपुर में एक बार फिर बेख़ौफ़ डकैतों ने देर रात घर में घुस कर जम कर लूट पाट की। विरोध करने पर घर के मालिक की गोली मार कर हत्या करदी और उसके पुत्र के सर पर लोहे का रॉड मारकर घायल कर दिया। डकैत करीब एक घण्टे तक मार पीट और लूट पाट का खेल खेलते रहे और गश्त कर रही पुलिस नदारद रही।
कानपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि वे बेखौफ होकर ऐसी वारदातों को अंजाम देकर निकल जाते हैं। रविवार भोर पहर चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर में घटी इस घटना ने पुरे इलाके को सन्न कर दिया।
कोयला नगर निवासी राजू खान(42) के घर में पड़ोसी की छत से होते हुए तीन नकाबपोश बदमाश घुस आए। शातिर बदमाशों ने परिवार के लोगों को भनक तक नहीं लगने दी और बड़े आराम से अंदर आकर कमरे का दरवाजा खटखटाया। इस पर राजू के बेटे अरमान ने यह सोचकर दरवाजा खोल दिया कि उसके पिता बाहर दरवाजे पर हैं।