फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की आखों के सामने बाप को मौत के घाट उतारा

Sun, 08 Jan 2017 06:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लूटपाट के बाद बिखरा सामान व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में एक बार फिर बेख़ौफ़ डकैतों ने देर रात घर में घुस कर जम कर लूट पाट की। विरोध करने पर घर के मालिक की गोली मार कर हत्या करदी और उसके पुत्र के सर पर लोहे का रॉड मारकर घायल कर दिया। डकैत करीब एक घण्टे तक मार पीट और लूट पाट का खेल खेलते रहे और गश्त कर रही पुलिस नदारद रही।
विज्ञापन


कानपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि वे बेखौफ होकर ऐसी वारदातों को अंजाम देकर निकल जाते हैं। रविवार भोर पहर चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर में घटी इस घटना ने पुरे इलाके को सन्न कर दिया।

कोयला नगर निवासी राजू खान(42) के घर में पड़ोसी की छत से होते हुए तीन नकाबपोश बदमाश घुस आए। शातिर बदमाशों ने परिवार के लोगों को भनक तक नहीं लगने दी और बड़े आराम से अंदर आकर कमरे का दरवाजा खटखटाया। इस पर राजू के बेटे अरमान ने यह सोचकर दरवाजा खोल दिया कि उसके पिता बाहर दरवाजे पर हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बेटे की आखों के सामने चोरों ने बाप पर झौंके फायर...

डेमो
दरवाजा खोलते ही अरमान पर तीन नकाबपोश झपट पड़े। झड़प की आवाज हुई तो पास ही कमरे में सो रहे राजू की आंख खुल गई। राजू ने जैसे ही बाहर आकर देखा वह हक्का-बक्का रह गया। तीन नकाबपोश उसके बेटे अरमान को गन प्वाइंट पर रखे हुए थे। बेटे की यह हालत देख बाप का क्लेजा मुंह में आ गया। 

इतने में बदमाशों की नजर राजू पर पड़ी उन्होंने ताबड़तोड़ राजू पर फायर झौंक दिए। राजू की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने अरमान को बंदूक की बट और लोहे की राड से मार मार कर लहूलुहान कर दिया। घर में माल कहां छिपा कर रखा है यह भेद लेकर चोरों ने सारी कीमती चीजों पर हाथ फेर दिया। लगभग 60 हाजर कैश और ज्वैलरी लेकर बड़े आराम से नकाबपोश बदमाश वहां से चले गए। 

बाद में बेटे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का जायजा लेकर लूट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। राजू की मौत पर घर मे मातम छा गया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें