15 हजार का इनामी कुख्यात कपिल और उसके साथी पुलिस की वर्दी पहनकर लालबत्ती लगी लग्जरी गाड़ी से चलते थे। आरोपियों की निशानदेही पर एक प्रधानपति के मकान से एक रिवाल्वर, दो पिस्टल, दो बंदूक, एक तमंचा, पांच लग्जरी कार, 300 कारतूस व 14.60 लाख रुपये बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि कपिल गैंग कांशीपुर में एक शोरूम में डकैती करने की प्लानिंग बना रहे थे।
कुख्यात कपिल कचहरी में पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार
बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने पुलिस लाइन में शनिवार को प्रेसवार्ता कर कुख्यात कपिल व उसके छह साथियों को मीडिया से रूबरू कराया। एसएसपी ने बताया कि 21 जून को कुख्यात कपिल कचहरी में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। उसके बाद कपिल ने अपने गैंग बनाया और मेरठ, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, उत्तराखंड, नोएडा समेत कई राज्यों में लूट की वारदात करने लगा। कपिल और उसके साथियों ने कार लूट के विरोध में गंगानगर में इंस्पेक्टर कुंवरपाल के बेटे अंकुर बैसला का मर्डर और नवीन मंडी में लूट का विरोध करने पर व्यापारी पवन गोयल की हत्या समेत दर्जनों लूट की वारदात करना कबूल की है।
पुलिस ने बताया कि कपिल व उसके साथी पुलिस की वर्दी पहनकर लालबत्ती गाड़ी से चलते थे। ताकि पुलिस को उन पर कोई शक भी न हो। दरोगा की वर्दी पहनकर एक बदमाश ड्राइवर के पास में बैठता था, जबकि अन्य बदमाश पीछे बैठते थे। कुख्यात कपिल ने बताया कि वारदात के बाद उनके ठहरने की व्यवस्था हस्तिनापुर के लतीफपुर गांव प्रधानपति सज्जन सिंह करते थे। अधिकांश लूट की वारदात में प्रधानपति सज्जन सिंह बदमाशों के साथ रहते थे। कपिल की निशानदेही पर पुलिस ने सज्जन के मकान से लूट की लग्जरी गाड़ियां, पुलिस की वर्दी, हथियार और नकदी बरामद की है।
यह पकड़े गए बदमाश
बरामद पुलिस की वर्दी।
- फोटो : अमर उजाला
कपिल पुत्र सूरजमल, निखिल उर्फ बंटी पुत्र धर्मवीर, अनुज उर्फ बंटी उर्फ बम पुत्र मुकेश कुमार निवासी कसेरू बक्सर गंगानगर, प्रदीप उर्फ मोनू पुत्र निर्भया सिंह निवासी रामराज बहसूमा, सुभाष पुत्र नत्थन निवासी दौराला, हरविंदर सिंह पुत्र गुरुवचन निवासी फतेहनगर नई दिल्ली और समीर उर्फ मेंढक पुत्र यूसुफ सैफी निवासी गोला कुंआ लिसाड़ीगेट है। जबकि फरार आरोपी मोनू पुत्र विजय निवासी कसेरू बक्सर गंगानगर, सेटी पुत्र मान सिंह निवासी सिखेड़ा मुजफ्फरनगर, सज्जन सिंह पुत्र जसवंत सिंह लतीफपुर हस्तिनापुर और अमित निवासी सरवट गेट मुजफ्फरनगर है।
कांशीपुर में लूटना था शोरूम
पुलिस की प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में कपिल और उसके साथियों ने बताया कि उनका अगला टारगेट उत्तराखंड के कांशीपुर में एक ज्वैलर्स का शोरूम लूटना का प्लान था। जिसके लिए उन्होंने सटीक रैकी भी कर ली थी। उसके बाद नोएडा, दिल्ली में लूट की वारदात करनी थी। इसके लिए कपिल और सज्जन सिंह पूरी तैयारी कर चुके थे। कपिल और उसके साथियों को हर जिले में ठहराने के इंतजाम सज्जन सिंह करता था। सज्जन की कई राज्यों में अच्छी पकड़ है। लतीफपुर में उसका खुद का पेट्रोल पंप भी है।
साढ़े तीन माह में की यह वारदात
पकड़े गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
कपिल और उसके साथियों ने साढ़े तीन महीने में कंकरखेड़ा में बाइक लूट, छोटा मवाना में बाइक लूट, मुजफ्फरनगर में मंडी में व्यापारियों से दो लाख कैश लूट, मंसूरपुर में पेप्सी गोदाम से छह लाख कैश लूट, लालकुर्ती में दो जुलाई को सिक्योरिटी गार्ड से बंदूक लूट, गंगानगर में अंकुर बैसला की लूट के विरोध में हत्या, गढ़ रोड स्थित राजा रानी मंडप के सामने दस जुलाई को स्विफ्ट लूट, 31 जुलाई को गंगानगर के गंगाधाम में भाजपा नेता के घर से रिवाल्वर, बंदूक समेत कैश लूट, आठ अगस्त को कंकरखेड़ा में बाइक लूट, 12 अगस्त को मंगलौर उत्तराखंड में फॉरच्यूनर गाड़ी और 15 लाख रुपये कैश लूट, गंगानगर में 4.50 लाख रुपये लूट, 25 अगस्त को मुरादनगर में रावली रोड पर लूट के प्रयास के दौरान सिपाही को गोली मारी, लालकुर्ती में बाइक लूट, नौ सितंबर को सीसीएस यूनिवर्सिटी के सामने फाइनेंस कंपनी में 11 लाख लूट, 14 सितंबर को नवीन मंडी में व्यापारी पवन गोयल की लूट के विरोध में हत्या, दिल्ली मुरादाबाद हाईवे पर एक्सयूवी, 1.50 लाख रुपये, चेन और अंगूठी लूट की वारदात की।