फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदौरा चेयरमैन ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा

Sun, 02 Jul 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
थाने में प्रार्थना पत्र देने जातीं पीड़िता व उसकी बहुएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कदौरा। पुरवा मोहल्ला निवासी भूरा की पत्नी ने नगर पंचायत चेयरमैन और उनके बेटों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और बहुओं से मारपीट, छेड़छाड़ व लूटपाट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने थाने में तहरीर दी है। शुक्रवार शाम को लाइट लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, तब चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने भूरा सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। देर रात दूसरे पक्ष के घर में हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

  कदौरा के पुरवा मोहल्ला निवासी भूरा का शुक्रवार दिन में नगर पंचायत चेयरमैन अखिलेश कुमार से विवाद हो गया था। इस मामले में चेयरमैन ने भूरा सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भूरा को पुलिस ने पकड़ भी लिया था। भूरा की पत्नी रामकली पत्नी ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सदस्य बाहर गए थे। घर में दोनों बहुएं रेनू और रूबी ही थीं। आरोप है कि देर रात करीब 10 बजे चेयरमैन अखिलेश, दोनों बेटों सुनील, राहुल व करीब एक दर्जन साथियों के साथ भूरा के घर में घुस आए और तोड़फोड़ व लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों बहुओं के साथ मारपीट और अभद्रता की। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौडे़, इस पर चेयरमैन सहित सभी हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। रामकली ने थाने जाकर चेयरमैन और उनके दोनों बेटों के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी की तहरीर दी। एसओ मुकेश वर्मा का कहना है कि मारपीट, छेड़छाड़ आदि की सूचना मिली है। मैं उपचुनाव में ड्यूटी पर था, इसलिए तहरीर की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि उनके साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के परिजनों के झूठा आरोप लगा रहे हैं। मैं शुक्रवार को कदौरा में ही नहीं था, ऐसे में मारपीट कैसे कर सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें