इसके बाद दोनों को कुछ नशीली वस्तु सुंघाकर बेहोश कर दिया और अलमारी में रखी नकदी और गहने पर हाथ साफ कर दिया। घर की रसोई में काम कर रही नौकरानी ने दोनों को अचेत देखा तो परिजनों को फोन पर सूचना दी।
दंपती को पांवटा अस्पताल लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने केसी नागपाल को नाहन रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें देहरादून के निजी अस्पताल ले गए। बुजुर्ग महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
महिला ने कहा कि शातिर युवक घर में पानी पीने के बहाने पहुंचा। इसके बाद एक्यूप्रेशर करने लगा। उसने उन्हें कुछ नशीली चीज सुंघाई। इसके बाद बेहोश हो गईं। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।