फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर जाने वाली महिलाओं को छेड़ रहा नगर निगम का चालक गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बावे मंदिर जाने वाली युवतियों और महिलाओं को छेड़ने वाले नगर निगम के चालक को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी राजेश चड्ढा पीर मिट्ठा का रहने वाला है। पुलिस ने उसका वाहन भी जब्त कर लिया है। देर रात तक उससे पूछताछ की जा रही थी। 
विज्ञापन


एसएचओ विजय चौधरी का कहना है कि कुछ महिलाओं ने पुलिस को सूचित किया कि एक शख्स लगातार मंदिर को जाने वाली महिलाओं को छेड़ रहा है। पूछने पर आगे से बदतमीजी कर रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। लेकिन कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह नगर निगम का चालक है। पुलिस मामले की कार्रवाई 294 के तहत कर रही है। 

बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक बाइक चोरी हो गई। गोरखा नगर के रहने वाले कमलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बाइक खड़ी की थी। किसी काम से जाने के बाद वापस आया तो बाइक गायब थी। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें