फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पूरी नहीं की ये मांग ताे पति ने घर से निकाल की दूसरी शादी

Fri, 29 Dec 2017 11:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के अाैरैया ‌ज‌िले में एक अनाेखा मामला देखने काे म‌िला है। यहां पत्नी द्वारा जब प‌त‌ि की मांग पूरी नहीं हुई ताे उसने पत्नी काे पीट कर न‌िकाल द‌िया। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। मह‌िला ने अपने पत‌ि के ख‌िलाफ थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पहली पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं उसने फाैरन दूसरी शादी भी की ली। पहली पत्नी ने थाना अछल्दा में ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज लिखाई है।

थाना अछल्दा के पुराना अछल्दा निवासी रानी देवी पुत्री सुदामा लाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी फिरोजाबाद के टूंडला निवासी आकाश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज के लिए दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर मारपीट कर कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वाे अपने पिता के पास आ गई। मामले को सुलझाने के लिए बातचीत चलती रही। इसी बीच उसके पति ने तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति आकाश, जेठ ब्रजेश कुमार, जेठ पप्पू, जेठ कालीचरण, जेठानी गुड़िया, सास राजकुमारी निवासीगण लाइन पार थाना टूंडला जिला फिरोजाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें