फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन तार की चपेट में आकर दो की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत हाइवे के पास स्थित आर्यन इन होटल में बृहस्पतिवार की दोपहर विवाह समारोह के लिए तैयारियों में जुटे कर्मचारी टेंट का सामान हटाते समय मैदान के ऊपर से निकले हाईटेंशन तारों के करंट की चपेट में आ गए। इससे चार मजदूर बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में मजदूरों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और दो की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया। जानकारी मिलते ही होटल संचालक मौके से गायब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग और अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी भी जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात को प ुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर रोंड़ा गांव के पास स्थित हाइवे के पास के पास एक होटल में शादी समारोह के लिए टेंट का सामान निकालते समय काम कर रहे मजदूर खड़ोवरा गांव निवासी रामकुमार पुत्र महेश उम्र 19 साल, सोनू पुत्र अशोक उम्र 18 साल, सुखनंदन पुत्र रामदास उम्र 22 साल और रोंड़ा गांव निवासी जयराम पुत्र हरदास उम्र 19 साल टेंट का पाइप ले जाते समय मैदान के बीच से निकली 11 हजार हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। इससे चारो मजदूर हाइबोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। यह देख होटल में अफरा तफरी का माहौल हो गया। पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही होटल संचालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचे लोगो ने मजदूरों को करंट की चपेट से मुक्त कराकर आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रामकुमार व जयराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनू व सुखनंदन की हालत गंभीर देख झांसी रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी लगने पर राज्य मंत्री मनोहरलाल पंथ ने जिला अस्पताल पहुंच कर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। वहीं अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता व सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निगवेंद्र प्रताप सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। वहीं इस दौरान पुलिस व प्रशासन पर होटल संचालक को बचाने के आरोप भी लगते रहे।
मृतक के भाई ने दी तहरीर
रोंड़ा गांव निवासी कुवंरपाल पुत्र हरदास ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर बताया कि उसका भाई जयराम होटल आर्यन इन में वेटर का काम करता था। वह होटल में आने वाले ग्राहकों को खाना सर्व करने का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को होटल में कार्यक्रम होने के बाद होटल के संचालक व अन्य अधिकारियों ने उसके भाई जयराम, राजकुमार, सुखनंदन व सोनू को गार्डन में काम करने के लिए कहा। जब उसके भाई व तीन अन्य वेटरों ने काम करने से मना किया दबाव बनाते हुए काम करने के निर्देश दिए। इस कारण उसके भाई व अन्य वेटर करंट की चपेट में आ गए और उसके भाई सहित दो की मौत हो गई। गार्डन में पड़े खुले तारों को लेकर उसके भाई ने कई बार होटल संचालक को बताया पर उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायतीपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में होटल संचालक देवेंद्र चतुर्वेदी से उनके फोन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।  
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया होटल संचालक की लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। मामले की जांच की जाएगी कि हाइटेंशन लाइन को शिफ्ट क्यों नहीं किया गया। जांच के आधार पर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

योगेंद्र बहादुर सिंह, प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें