मईल में खेल-खेल में एक छात्र ने दूसरे छात्र के आंख में पेंसिल घोप दिया। इससे छात्र की एक आंख बुरी तरह जख्मी हो गई। आनन-फानन में स्कूल के शिक्षक और अभिभावक उसे लेकर लार सीएचसी पर गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मईल थाना क्षेत्र कुंडौली घोठा गांव निवासी कृष्ण कुमार गोड़ उर्फ बेचन का लड़का छोटका कक्षा दो में लाररोड ढाला के समीप एक पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। सुबह क्लास में पढ़ाई के दौरान खेल-खेल में किसी बच्चे उसके आंख में पेंसिल घोप दिया। जिससे उसकी आंख से खून निकलने लगा। इससे स्कूल में अफरा तफरी मच गई। स्कूल के शिक्षकों ने बच्चे के अभिभावक को बुलाया और बच्चे को इलाज के लिए लार सीएचसी पर ले गए।