फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में छात्र के आंख में पेंसिल घोपा

Tue, 26 Apr 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
मईल में खेल-खेल में एक छात्र ने दूसरे छात्र के आंख में पेंसिल घोप दिया। इससे छात्र की एक आंख बुरी तरह जख्मी हो गई। आनन-फानन में स्कूल के शिक्षक और अभिभावक उसे लेकर लार सीएचसी पर गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


मईल थाना क्षेत्र कुंडौली घोठा गांव निवासी कृष्ण कुमार गोड़ उर्फ बेचन का लड़का छोटका कक्षा दो में लाररोड ढाला के समीप एक पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। सुबह क्लास में पढ़ाई के दौरान खेल-खेल में किसी बच्चे उसके आंख में पेंसिल घोप दिया। जिससे उसकी आंख से खून निकलने लगा। इससे स्कूल में अफरा तफरी मच गई। स्कूल के शिक्षकों  ने बच्चे के अभिभावक को बुलाया और बच्चे को इलाज के लिए लार सीएचसी पर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें