फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त की अंग्रेजी शराब बनी मौत का सामान 

Sat, 26 Mar 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चेकिंग की
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की तह तक जाने में जुट गई है।
विज्ञापन


गुरुवार को दिन में डेढ़ बजे के करीब पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में कुछ लोगों ने एक साथ बैठकर अंग्रेजी शराब का सेवन किया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में अपने पिता झिनकान उर्फ महावीर को खो चुके मन्नू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के मन्नी उर्फ मनीष पुत्र सियाराम से उसकी जमीन की रंजिश चल रही है।

घटना के दिन मन्नी और उसके साथियों ने अंग्रेजी शराब मैकडावेल उपलब्ध कराई थी। ऐसे में आशंका है कि मन्नी ने शराब की बोतल में कोई जहरीला केमिकल मिला दिया, जिससे उसका सेवन करते ही उसके पिता और गांव के एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मन्नी उर्फ मनीष के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस घटना से जुडे़ हर बिंदु की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें