फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख के जेवर और 35 हजार नकदी किया पार

Sun, 29 Oct 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। थाना क्षेत्र के ओरहा गांव में चोरों ने एक ही रात तीन मकानों को निशाना बनाया। करीब चार लाख के जेवर व 35 हजार रुपये उठा ले गए। गुलाबी ठंड की शुरुआत होते ही क्षेत्र में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। शनिवार की रात चोर ओरहा गांव में वीरेंद्र तिवारी के घर दाखिल हो गए। परिजन अपने-अपने कमरों में सोते रहे और चोर अलमारियों व सूटकेस से 15 हजार रुपये व डेढ़ लाख के जेवरात लेकर चंपत हो गए। इसके बाद चोरों ने वीरेंद्र के भाई भरतलाल के घर में घुसे। यहां भी कमरों में रखी आलमारी से 13 हजार नकद व डेढ़ लाख के जेवर पार किया। बेखौफ चोर यहीं थमे। कुछ दूर स्थित भरतलाल के पिता गोरेलाल के घर में पहुंचे। यहां भी इतनी ही जेवर व नकदी समेटी। आहट पाकर गोरेलाल की नींद खुली और उसने शोर मचाया। लेकिन चोर छत के रास्ते कूदकर माल समेत फरार हो गए। घरों में देखा तो नकदी व जेवर गायब थे। सामान तितर-बितर पड़ा मिला। सुबह थाने में तीनों लोगों ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की और चोरियों का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें