जसोदा (बांदा)। कोहरे के चलते जीटी रोड पर गुरुवार सुबह सवारियों से भरे टेंपो को तेज गति पिकप ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पर सवार बैंक कैशियर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा र्ही है। हादसे के बाद टेंपो और पिकप चालक भाग गए।
कन्नौज से सवारियों को लेकर गुरुवार सुबह टेंपो चालक गुरसहायगंज जा रहा था। वलह जी
टी रोड पर कटरा गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आए पिकप से भिड़ंत हो गई।
कोहरे की वजह से चालक एक-दूसरे को नहीं देख पाए। हादसे के बाद टेंपो पलट गया। उसमें सवार मकरंदनगर थाना क्षेत्र के कुतलुपुर निवासी एवं ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त शाखा जसोदा के कैशियर अर्जुन कुमार श्रीवास्तव (45), गुरुसहायगंज थाना क्षेत्र के आमपुरवा निवासी समर सिंह (50), जेंवा अटारा निवासी राघव उर्फ मोनू (19), सदर कोतवाली के शहदहा निवासी पप्पू (30) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने सभी को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय अर्जुन कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि अन्य को हैलट में भर्ती कराया गया है।
यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पिकप और टेंपो चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। दोनों के चालकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।