फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय तीन वाहन चोर गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
आरोपियों के साथ एसपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फफूंद पुलिस ने बुधवार की रात अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। चोरी की एक कार व पांच बाइकें, तीन तमंचे और सात कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली परिसर में एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि बुधवार की रात फफूंद थानाध्यक्ष अनिल पांडेय गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। कुछ देर बाद एक कार पर सवार तीन लोग अजीतमल की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार को रोक लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर कानपुर देहात के असबी गांव निवासी रिंकल उर्फ अनिल कुमार पुत्र मलखान सिंह, इटावा जिला के बकेवर निवासी रघुराज उर्फ कल्लू पाल एवं विष्णु यादव पुत्र सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी एक कार व पांच बाइकें बरामद की हैं। इसके अलावा तीन तमंचा व सात कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें