फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, चार मवेशी मरे

Fri, 01 Dec 2017 12:05 AM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कबरई (महोबा)।
 थाना कबरई के ग्राम कौहारी में बुधवार की रात एक मकान में अचानक  आग से चार मवेशी जल मरे। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने आग पर पानी डाल काबू पाया। घटना के समय गृहस्वामी इलाज कराने पीजीआई लखनऊ गया था। पीड़ित ने थाना कबरई में तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ग्राम कौहारी निवासी संतोष पुत्र मिड़वा मेहनत मजदूरी करता है। जीविका के लिए वह मवेशी भी पाले है। दो दिन पूर्व संतोष की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे पीजीआई लखनऊ ले गए।
विज्ञापन


इधर उसके मकान में आग लग गई। आग से मकान में बंधी तीन भैंस व एक गाय समेत गृहस्थी का सामान भी बर्बाद हो गया। आग सेे करीब दो लाख रुपये की क्षति हुई है।
 टूटा एचटी का तार, चार बीघा गन्ना जला
- आग से किसान को लाखों रुपये का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के ग्राम अलीपुरा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान की चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने चार लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगा बिजली विभाग व थाने में लिखित सूचना दी है।
ग्राम अलीपुरा निवासी जौहर पांचाल की उल्दन रोड किनारे चार बीघा भूमि है। जिसमें उसने गन्ने की फसल लगाई थी। फसल तैयार थी। गुरुवार की रात खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। जिससे चार बीघा में लगी गन्ने की फसल पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गई। 
विज्ञापन

इंसेट

पनवाड़ी। कस्बा पनवाड़ी में जल संस्थान के कार्यालय में बुधवार की रात अचानक आग लगने से विभागीय अभिलेख जल गए। गुरुवार की सुबह पंप खोलने गए आपरेटर को जानकारी हो सकी। जल संस्थान के अवर अभियंता श्यामलाल ने थाना पुलिस को सूचना दी है। जांच के दौरान अभिलेखों के अलावा अन्य सामान न जलने पर घटना संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें