फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 हजार का नुकसान

विज्ञापन
हजारों का नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के पंजाबी कॉलोनी में बृहस्पतिवार की दोपहर एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे मकान के भूतल में संचालित किराना स्टोर में रखा करीब 50 हजार का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू किया। 
विज्ञापन



शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी विष्णु बरनवाल के मकान में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते मकान के भूतल में संचालित किराना स्टोर भी आग की चपेट में आ गया। रिहायशी इलाके में आग लगने से हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग से करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें