फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मार कर किसान की हत्या

Fri, 20 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
बांदा। पुरानी रंजिश में नकाबपोश लोगों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के पीछे दो परिवारों के बीच लगभग 35 साल से चली आ रही खूनी रंजिश बताई जा रही है। रंजिश में यह तीसरी हत्या है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव में गुरुवार की रात लालमन उर्फ लाली यादव (45) पुत्र अल्हवा घर के नजदीक खेत में खपरैल का भट्ठा लगा रहा था। इसी बीच पांच नकाबपोश आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां चलने की आवाज सुन परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे। लहूलुहान लालमन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा ले गए। वहां से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में  मौत हो गई। मृतक अविवाहित था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की भाभी बिट्टो ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना के पीछे दो परिवारों के बीच वर्चस्व को लेकर चल रही खूनी रंजिश बताई जा रही है। इसकी शुरुआत 35 साल पहले हुई थी। गांव के सरदार सिंह, नरेंद्र सिंह, भूरा सिंह व लल्ला ने लाली के पिता अल्हवा की हत्या कर दी थी। बाद में सरदार सिंह की हत्या हुई तो लालमन, कल्लू, कामता और सुकदेउवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


मृतक लालमन समेत चारों भाई हाईकोर्ट से जमानत पर छूटे। माना जा रहा है कि सरदार सिंह की हत्या का बदला देने के लिए ही लालमन की हत्या की गई है। जबकि लालमन का एक भाई सुकदेउवा 15 साल पहले लापता हो गया था। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष हरीशरण यादव का कहना है दो परिवारों के बीच करीब 35 साल से रंजिश चल रही है। दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें