ई-रिक्शा चालकों ने शनिवार को जीआरपी पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सीओ सिटी क ो शिकायती पत्र दिया। उनका आरोप है कि इन रिक्शों का चालान काटने का कोई प्रावधान नहीं है।
इसके बाद भी उनसे जबरन रुपये वसूले जाते हैं। रुपये देने से इंकार करने पर चालान काटने की कार्रवाई की जाती है। इस संबंध में सीओ सिटी अजीत सिंह ने बताया कि मामला रेलवे स्टेशन परिसर से संबंधित था।
चालकों के नियम विरुद्ध परिसर में वाहन खड़े करने पर कार्रवाई की बात सामने आई। जीआरपी प्रभारी राहुल दुबे ने बताया रिक्शा व टेंपो के लिए स्थान तय है। उसके बाद भी इधर उधर घूमते है और मनमानी करते हैं।