फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा में डंपर ने मारी टक्कर, 8 घायल

Fri, 26 Oct 2018 12:06 AM IST
इनोवा में डंपर ने मारी टक्कर, 8 घायल
विज्ञापन
इनोवा को घेरे खड़ी भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उरई/ एट। झांसी-कानपुर हाईवे पर एनटीपीसी प्लांट के सामने इनोवा कार में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में इनोवा में सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। कार सवार सभी लोग कानपुर के विष्णुपुरी नवाबगंज के रहने वाले है और मध्य प्रदेश के दतिया में देवी दर्शन को जा रहे थे।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक कानपुर नगर के  2/7 विष्णुपुरी, नवाबगंज निवासी उमेश त्रिपाठी गुरुवार को अपने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ कानपुर से दतिया (मध्य प्रदेश) के मां पीतांबरा देवी के दर्शन करने जा रहे थे। झांसी कानपुर हाईवे पर बने एट क्षेत्र के एनटीपीसी प्लांट के सामने अचानक अन्ना मवेशी आ गया।

  कार चालक सियाराम ने अचानक ब्रेक लगा दी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने इनोवा में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में इनोवा कार डंपर में फंसकर  कुछ दूरी तक घिसटती हुई चली गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने इनोवा में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल उमेश त्रिपाठी (44) , प्रिया (40) पत्नी उमेश त्रिपाठी , देवांश (16) पुत्र उमेश त्रिपाठी, बेटी दृष्टि (18), राकेश अग्रवाल (46), देवराज (44), चालक सियाराम (45), अभय मिश्रा (60) को जिला अस्पताल भेजा। वहीं हालत गंभीर होने पर राकेश और देवांश को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि घायलों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। डंपर चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला उसकी तलाश की जा रही है।
 

लगा कि नहीं बचेगी जान...
हादसे के बाद इनोवा में फंसे उमेश और देवराज ने बताया कि वह दोनों पीछे की सीट पर बैठे थे, गाड़ी का पिछला हिस्सा ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ था। वह दोनों फंस गए थे। लोगों की कोशिश के बाद भी वह बाहर नहीं निकल पा रहे थे। उन्हें लगा कि अब बचना मुश्किल है। लेकिन बाद में गैस कटर की मदद से बॉडी काटकर निकाला तब जाकर जान में जान आई।

बेटे को देख चीख पड़ी मां
आंखों के सामने बेटे देवांश को बेहोश पड़ा देख मां प्रिया जिला अस्पताल का ट्रामा सेंटर में चीख पड़ी, डाक्टरों को पकड़कर बोली बेटों को बचा लो, वहीं बेटी दृष्टि बार बार पापा पापा चिल्ला रही थी। मां-बेटी का चीखना चिल्लाना सुनकर अस्पताल कर्मी भी भावुक हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें