तमिलनाडु में राजस्व खुफिया निदेशालय ने एक बड़ी छापेमारी की है। अधिकारियों ने रमनाथपुरम के त्रिय रोड से करीब 11.9 किलो सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। इस आरोप में दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है, जो कि कार में लाखों के सोने को छुपा कर ले जा रहे थे।
एएनआई की खबर के मुताबिक इन दोनों तस्करों को डीआरआई ने टोल गेट के पास धर-दबोचा है। दोनों को हिरासत में लेने के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इसके पीछे किसी बड़े गैंग का हाथ हो सकता है।
Tamil Nadu: DRI intercepted a car near toll gate on Ramanathapuram-Trichy road and recovered 11.9 kg of gold biscuits. 2 persons arrested pic.twitter.com/ySRamXPiSq
— ANI (@ANI_news) February 22, 2017