फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 10 Feb 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेलवे कालोनी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने उसे चारपाई पर बेहोशी की अवस्था में देखा तो उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसके मरने की पुष्टि कर दी। वह अपनी ससुराल आया था।  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिरोजाबाद जिले के हुसैनपुर धिमरई निवासी गिरीश चंद्र पुत्र जीवा राम की इटावा की रेलवे कालोनी में ईश्वर दयाल के घर पर ससुराल है। गिरीश शुक्रवार को अपनी ससुराल आया था। शाम को वह खाना खाकर सो गया। सुबह वह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा देखा। उसके साले संजीव ने उसे जगाया तो वह नहीं उठा। इस पर ससुरालीजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए जहां डाक्टरों ने उसके मरने की पुष्टि कर दी। साले संजीव ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को खाना खाकर लेटे थे लेकिन सुबह नहीं उठे तो उन्हें जगाने के लिए गए तो वह बेहोशी की अवस्था में पड़े थे। इस पर वह उन्हें जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसके मरने की पुष्टि कर दी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें