फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर डीसीएम पलटी, आठ घायल

Sat, 27 May 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
हाईवे पर पलटी डीसीएम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर साइकिल सवार को बचाने में डीसीएम पलट गई। हादसे में डीसीएम में बैठीं आठ सवारियां घायल हो गईं। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।  औरैया की तरफ  से सवारी लेकर इटावा की ओर जा रही डीसीएम कोतवाली क्षेत्र में बिजली घर के पास पहुंची।
विज्ञापन


इसी दौरान सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बचाने में डीसीएम पलट गई। डीसीएम के पलटते ही उसमें सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर 108 एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में जालौन निवासी अली हसन(40)पुत्र वसीर, शबाना(17) पुत्री हामिद, रामप्रवेश पुत्र कमलेश, इटावा निवासी बादशाह (30) पुत्र मोहम्मद उमर ,कमुरूददीन (45) पुत्र मोहम्मद उमर , कबीर (9) पुत्र बादशाह, शहजाद (60) पुत्र शैाकत अली, निशार अली (40) पुत्र लियाकत अली गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें